फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The maximum temperature increased by three degrees in three days

Yamuna Nagar News: तीन दिनों में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Sat, 07 Jun 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by three degrees in three days
यमुनानगर। पिछले तीन दिनों में जिले का अधिकतम तापमान तीन डिग्री व न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में गर्मी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी ज्यादा रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी और यह 40 डिग्री या इससे ऊपर जाएगा। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। यदि तापमान 40 डिग्री के पार गया तो लू के थपेड़ों से भी रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। धूप निकलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। शनिवार को ही तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री तक जाएगा। ऐसे में दिन के साथ-साथ रात में भी गमी सताने वाली है। नौ तपा में इस बार गर्मी बिल्कुल भी नहीं पड़ी। कई बार आंधी चली और अच्छी बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वजह से तापमान में कमी आई और लोगों को जून माह में भी फरवरी जैसे मौसम का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान कम होने से रात में कूलर, एसी बंद करने पड़े। कई माता-पिता ने तो अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़ों में लेटाया। ठंडे मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ भी उठाया। अब एक बार फिर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed