{"_id":"67929e7698104c06220614aa","slug":"the-locks-of-four-houses-were-broken-and-cash-and-jewellery-were-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131982-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार मकानों के तोड़े ताले, नकदी और गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार मकानों के तोड़े ताले, नकदी और गहने उड़ाए
Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ एक लाख 68 हजार रुपये समेत लाखों के गहने व सामान चोरी कर लिया। चारों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
शांति कालोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह माली का कार्य करता है। बुधवार को उसकी पत्नी बाजार में गई थी। जब वह घर वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के दो गिलास, चांदी की दो प्लेट, दो चांदी के चम्मच व अन्य सामान गायब था। उधर, विपन कालोनी निवासी सुलेखा के घर के ताले तोड़ चोर आठ हजार रुपये व दो मोबाइल चोरी किए गए। चोरी के समय वह निजी काम से बाहर गई हुई थी। वहीं सुभाषनगर कालोनी निवासी विनती ने बताया कि उसके मकान का ताला तोड़कर चोर घुस आए। चोरों जेवरात, दस हजार रुपये व मोबाइल चोरी किया गया।
उधर, शंभू कॉलोनी निवासी अनुज ने बताया कि वह टैकनिशियन जीपीएस इंस्टॉल का काम करता है। उसने कुछ दिन पहले 17 जीपीएस मंगवाए थे। यह जीपीएस उसने कमरे में रखे थे। रात को अज्ञात उसके कमरे से 17 जीपीएस चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।