फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The locks of Anganwadi Centre were broken and goods were stolen

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर चुराया सामान

Sat, 31 May 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The locks of Anganwadi Centre were broken and goods were stolen
यमुनानगर। चोरों ने महरमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। छप्पर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महरमपुर निवासी इंदिरा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 मई को आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर घर चली गई थी। 24 की सुबह जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो उसके ताले टूटे हुए थे और अंदर से एक गैस सिलिंडर, 20 किलोग्राम गेहूं, 22 किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम सोयाबीन तेल, 28 किलोग्राम चीनी व फस्ट एड बॉक्स गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



पांच किसानों के ट्यूबवेलों से मोटरें चोरी
यमुनानगर। चोरों ने करेडा खुर्द स्थित पांच किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से पांच मोटरें चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। करेडा खुर्द निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह जब वे खेत में गए तो चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि चोरों ने उसके, गांव के ही नीरज, सतपाल, सुदर्शन, बृजमोहन, कुलदीप व दो अन्य किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। इनमें से पांच किसानों के ट्यूबवेलों से मोटरें चोरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed