{"_id":"6aeb7d19cb8172e6200b84d4","slug":"the-lighting-of-lamps-holds-special-significance-in-every-part-of-the-home-acharya-sharda-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165686-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के हर स्थान पर दीपदान का विशेष महत्व : आचार्य शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के हर स्थान पर दीपदान का विशेष महत्व : आचार्य शारदा
विज्ञापन
कार्तिक माहात्म्य कथा में प्रवचन करते आचार्य पंडित शारदा मिश्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रही कार्तिक महात्म्य कथा में आचार्य पंडित शारदा मिश्रा ने श्रद्धालुओं को दीपदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देने वाला त्योहार है। इस दिन घर के प्रत्येक स्थान पर दीपक जलाने की धार्मिक मान्यता है। कार्तिक मास की अमावस्या पर किया गया दीपदान शास्त्रों में विशेष फलदायी बताया गया है।
उन्होंने कहा कि दीपावली पर घर की छत, रसोई, पानी के नल और मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि छत पर दीपक जलाने से देवताओं का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। रसोई में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती। पानी के स्रोत के पास दीपक जलाने से वरुण देव की कृपा प्राप्त होती है, जबकि मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
आचार्य ने कहा कि कार्तिक मास में तुलसी, पीपल, मंदिर और नदी के तट पर भी दीपदान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य के पापों का क्षय होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से दीपावली पर श्रद्धा और भक्ति के साथ दीपदान करने का आह्वान किया।