फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The level of groundwater seeping into the earth has improved, improvement in 28 Gram Panchayats

Yamuna Nagar News: धरती में समा रहा भूजल का स्तर सुधरा, 28 ग्राम पंचायतें में सुधार

Thu, 18 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The level of groundwater seeping into the earth has improved, improvement in 28 Gram Panchayats
हौद में व्यर्थ में बहता पानी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के जगाधरी, साढौरा, सरस्वती व रादौर खंड की 251 पंचायतों में वाटर लेवल में सुधार के लिए अटल भूजल योजना संचालित की जा रही है। इसमें 28 पंचायतों के वाटर लेवल में सुधार होता दिखाई दे रहा है। यह सात से आठ फीट ऊपर तक पहुंच गया है। अभी भी 223 पंचायतों में भूजल स्तर में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। पिछले कई सालों से इन पंचायतों में लगातार भूजल लेवल नीचे जा रहा था। यह स्थिति भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। जगाधरी, सरस्वतीनगर, साढौरा ब्लॉकों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।




अभी तक सुधार न हो पाने का एक कारण यह भी
जिले में अभी तक गिर रहे भूजल स्तर का मुख्य कारण धान (जीरी) व गन्ना की फसल की सिंचाई के लिए पानी की खपत अधिक होना है। औद्योगिक और घरेलू गतिविधियों के लिए भूजल का अत्यधिक उपयोग भूजल स्तर में गिरावट का मुख्य कारण है। अटल भूजल योजना की रिपोर्ट के अनुसार धान में 1100 मिली मीटर तथा गन्ने की फसल में 2100 मिली मीटर सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है जो कि काफी अधिक है। ऐसे में यदि किसान धान में डीसीआर विधि का उपयोग करें तो सिंचाई के दौरान पानी की खपत कम होगी।
विज्ञापन




सुधार के लिए बांटा बाजारा
भूजल लेवल में सुधार के लिए अटल भूजल योजना के तहत 251 पंचायतों में किसानों को बाजरे का बायो 448 बीज बांटा गया, जगाधरी, सरस्वतीनगर, साढौरा व रादौर खंडों की पंचायतों में 93 पीजोमीटर लगाए गए। 500 यूथ एंबेसडर के अलावा भूजल सहेलियां तथा गांवों में भूजल सुधार के प्रति जागरूक करने के लिए फ्लेक्स बोर्ड इत्यादि कार्य किए जा चुके हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल भी 14 सालों से भूजल स्तर बनाए रखने के लिए कार्य कर रही हैं। इसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रथम स्तर पर 251 पंचायतों में 28 पंचायतों में भूजल स्तर सुधरा है। यह पॉजीटिव प्वाइंट है। 223 में पंचायतों में भी वाटर लेवल में सुधार होगा। लेकिन इसके लिए समय लगेगा। जहां पर लेवल में सुधार हुआ है वहां चौवा सात से आठ फीट ऊपर तक पहुंच गया है। भूजल स्तर को सामान्य रखने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
-भूपेंद्र सिंह, आईईसी विशेषज्ञ अटल भूजल योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed