फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The killers had made hundreds of blows on the woman's face

Yamuna Nagar News: हत्यारों ने महिला के चेहरे पर किए थे सैकड़ों वार

Sun, 04 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The killers had made hundreds of blows on the woman's face
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया-चनेटी रोड पर 30 अप्रैल की सुबह खेत में खून से लथपथ मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई। इस पर शनिवार को बूड़िया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महिला के चेहरे पर तेजधार हथियार से सैकड़ों वार किए गए। कुछ वार महिला के गर्दन पर भी लगे। महिला का चेहरा बुरी तरह क्षत विक्षत किया हुआ था। इससे उसकी पहचान न हो सके।
पोस्टमार्टम के दौरान में पता चला है कि महिला गर्भवती नहीं थी। उसका केवल पेट फूला हुथा। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया है। वहीं पहचान के लिए महिला के कपड़े, हाथ में पहना चूड़ा व बरामद अन्य सामान पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद भी महिला की हत्या की गुत्थी अभी नहीं सुलझी है।
विज्ञापन

मामला सुलझाने को बूड़िया थाना पुलिस व सीआईए समेत कई टीमें जांच कर रही है। महिला की शिनाख्त करने के लिए पुलिस आसपास के थानों में जांच कर रही है। बूड़िया थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भवती न होने का पता चला है। महिला के चेहरे पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
यह है मामला ः चनेटी बूड़िया मार्ग पर सैनी फार्म हाउस के पास ब 30 अप्रैल की सुबह 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव नेपियर घास के खेत में पड़ा मिला था। महिला के चेहरे व गले पर गहरे कट के निशान थे। उसके मुंह पर बुरी तरह से वार किए गए थे। जिससे दाई आंख के आसपास चेहरे की हड्डी बुरी तरह से टूटी हुई थी।

महिला ने हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहना हुआ था। शव के पास से एक दरी व अन्य कपड़े बरामद हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। बाद में शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed