फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The journey of three lives came to a halt on the roads

Yamuna Nagar News: सड़कों पर थम गया तीन जिंदगियों का सफर

Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The journey of three lives came to a halt on the roads
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो हादसे साढौरा क्षेत्र में हुए। खंडारा गांव के पास सड़क किनारे खड़े युवक को बुलेरो ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं कंडईवाला में बाइक पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, छछरौली क्षेत्र में भी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

सड़क के किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने कुचला
साढौरा। साढौरा थाना क्षेत्र के खंडारा गांव के पास सड़क के किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गइ्र। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जिला कुरुक्षेत्र के गांव धनानी निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पड़ोसी गांव नखरोजपुर के हर्षजीत सिंह के साथ कालाअंब की कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह दोनों अपनी डयूटी खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव के लिए चले थे। दोनों खांडरा गांव के पास पहुंचे तो राहुल बाइक रोककर पेशाब करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब हर्षजीत सड़क की साइड में खड़ी बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान कालाअंब की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने हर्षजीत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हर्षजीत को डायल 112 की पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
पेड़ से बाइक टकराने पर युवक ने तोड़ा दम

साढौरा। साढौरा क्षेत्र के कंडईवाला गांव के पास पेड़ से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिकायत में महमदपुर गांव के प्रदीप ने बताया कि वह अपने गांव के ही रॉकी के साथ हलवाई का काम करता है। बुधवार देर शाम को वह रॉकी को बाइक पर बैठाकर पांवटा साहिब के लिए रवाना हुआ था। कंडईवाला गांव की पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक सफेदे से टकरा गई। इस हादसे में घायल प्रदीप व रॉकी को डायल 112 की पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद रॉकी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रॉकी की मौत हो गई। संवाद
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के पेंजेटो गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने उनकी शिनाख्त रोशन निवासी बरौली का माजरा निवासी रोशन के रूप में हुई।

बुधवार को पेंजेटों गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। हादसे में व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही थी। वीरवार को परिजनों ने मृतक की शिनाख्त बरौली का माजरा निवासी रोशन के रूप में की। परिजनों का कहना है कि रोशन ट्रैक्टर चालक था। वह मंगलवार को घर नहीं लौटा था। जिस कारण परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।


छछरौली थाने से उसकी हादसे में मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों का कहना है कि दो मार्च को मृतक की बेटी का विवाह है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। एसएचओ छछरौली अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed