फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The journey of life of five people stopped on the roads

Yamuna Nagar News: सड़कों पर थमा पांच लोगों की जिंदगी का सफर

Tue, 10 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The journey of life of five people stopped on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम पर रहा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सढौरा क्षेत्र में दो युवकों की मौत हुई। वहीं बूड़िया क्षेत्र में हुए हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर साइकिल सवार महिला को कुचल दिया। बिलासपुर क्षेत्र में रंजीतपुर गांव टाटा-एस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा रविवार शाम को छछरौली थाना क्षेत्र में हुआ।
कार की टक्कर से युवक की मौत
साढौरा। गांव सादिकपुर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से साइकिल सवार गांव कप्तान माजरी 48 वर्षीय नीरज कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक से उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे नितिन ने बताया कि उसके पिता नीरज कुमार गांव हवेली के पास स्थित शैलर में मैकेनिक का काम करते थे। वह सोमवार की सुबह करीब नौ बजे काम निपटाने के बाद साइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वह गांव सादिकपुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों का सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिरी महिला पर चढ़ा ट्रॉली का पहिया

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में तेजली रोड पर हुए हादसे में महिला की जांच चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दयालगढ़ निवासी प्रिंस पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए घर से तेजली की ओर जा रहे थे। उसकी चाची पूनम भी अपनी साइकिल से जा रही थी। जैसे ही वह इंडियन गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी चाची की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं। इसी बीच ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक ने तोड़ा दम

छछरौली। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर थाने में केस दर्ज किया गया है। प्रतापनगर क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी इंतजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा दिलशाद गुलाबगढ़ में एक ट्रक पर चालक था। छह दिसंबर को वह डयूटी से लौट रहा था। चुहड़पुर गांव के पास उस्मान नाम के एक व्यक्ति ने दिलशाद की बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर को उपचार के दौरान दिलशाद की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस करना है आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है। संवाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

साढौरा। दोसड़का-कालाअम्ब मार्ग पर स्थित गणपति होंडा ऑटोमोबाइल एजेंसी के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जांच की जा रही है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक युवक के सिर पर किसी वाहन की टक्कर या फिर वाहन से गिरकर चोट लगने के निशान है। वहीं मृतक की शिनाख्त न होने के कारण शव को मोर्चरी मे रखवा दिया है। संवाद

बाइक को मारी टक्कर एक की मौत, दो घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बिलासपुर के रामदासिया मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय हरप्रीत अपने दोस्त बिलासपुर निखिल व कपूरी निवासी देवेंद्र के साथ किसी शादी समारोह में बाइक पर गया था। वहां से तीनों रविवार की रात को बाइक पर लौट रहे थे। जब वह गांव धनौरा के पास पहुंचे तभी किसी डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। वहां हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed