{"_id":"61c237e68e6b394d332535af","slug":"the-issue-of-conversion-echoed-in-the-assembly-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl935280106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा धर्मांतरण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा धर्मांतरण का मुद्दा
विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में लालच देकर व बहला फुसलाकर धर्मांतरण करने का मामला मंगलवार को विधानसभा में गूंजा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में इस मुद्द को प्रमुखता से उठाया। धर्मांतरण न हो इसके लिए एसआईटी या कोई स्पेशल सेल गठित करने की भी मांग रखी।
उन्होंने कहा कि समाज में आज कुछ ऐसी गलत ताकतें व शक्तियां सक्रिय हो गई है जो गलत प्रलोभन, झूठे लालच व बहला-फुसलाकर भोले भाले साधारण नागरिकों को उनका चुपचाप धर्मांतरण कर रही है। जिला यमुनानगर में इस प्रकार के गलत प्रलोभन लालच देकर धर्मांतरण की गतिविधियां बहुत ज्यादा हो गई हैं। जब इन गलत धर्मांतरण गतिविधियों का समाज में पता चलता है तो इससे कई बार समाज में अशांति का वातावरण पैदा हो जाता है। जिससे कई बार रास्ते जाम हो जाते हैं और आम आदमी को आने जाने में व अन्य बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विधायक अरोड़ा ने विधानसभा में यह भी कहा कि यमुनानगर में सैकड़ों की संख्या में प्लाईवुड फैक्टरी हैं। यमुनानगर प्लाईवुड इंडस्ट्री का केंद्र बिंदू है। आज प्लाईवुड उद्योग अपने अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, कच्चे माल की कमी है व उत्पादन लागत बढ़ रही है। तैयार माल का रेट कम है, जिसकी वजह से कई प्लाईवुड इकाइयां बंद हो गई है। कई राज्यों में सफेदा लकड़ी व पोपलर लकड़ी पर मार्केट फीस नहीं है उसी तर्ज पर हरियाणा में भी सफेदा लकड़ी व पोपुलर लकड़ी पर मार्केट फीस खत्म की जाए।
विज्ञापन
मार्केट फीस खत्म होने से उत्पादन लागत कम होगी व किसानों को भी मार्केट फीस खत्म होने से लकड़ी का ज्यादा रेट प्राप्त होगा। उन्होंने यमुनानगर नगर निगम में गलत प्रॉपर्टी सर्वे करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की और यमुनानगर में अमरूत योजना के तहत प्राईवेट कंपनी की ओर से सीवरेज के कामों में की गई लापरवाही का मुद्दा भी उठाकर कार्रवाई की मांग की।