फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The importance of water will be explained to farmers through water game

Yamuna Nagar News: वाटर गेम से किसानों को बताएंगे जल का महत्व

Wed, 29 May 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
The importance of water will be explained to farmers through water game
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अटल भूजल योजना के तहत अब वाटर गेम के माध्यम से मास्टर ट्रेनर किसानों को जल के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए दिखाई देंगे। बाकायदा इसके लिए मंगलवार को सिंचाई विभाग में एक दिवसीय ट्रेनिंग भी दी गई। ये मास्टर ट्रेनर गांव-गांव जाकर किसानों को चौपाल के माध्यम से किसान व अन्य लोगों को जल संरक्षण के बारे में बताएंगे।
यह अभियान पांच जून से शुरू होगा। इस अभियान की शुरूआत राज्य के अन्य जिलों में भी होगी। बता जिले के चारों खंड साढौरा, सरस्वतीनगर, जगाधरी व रादौर में जल बचाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। बाकायदा इसको लेकर भूजल सहेली व यूथ एंबेसडर भी बनाए जा चुके हैं। जो इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन खंडों की बात करें तो पिछले कुछ सालों से भूजल का लेवल लगातार हार साल दो से तीन फीट नीचे खिसक रहा है, जोकि भविष्य के लिए चिंता का विषय है। अटल भूजल योजना के विशेषज्ञ भूपिंद्र सिंह ने बताया की जिले में काम कर रहे सभी प्रशिक्षकों को जिला स्तर पर आगे के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को बताया गया की वह गांव गांव में जाकर लोगो को भूजल के प्रति जागरूक करे व सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं जो भूजल को बचाती है उनके प्रति भी जागरूक करे। बेहतर कार्य करने वाली टीमों को जिला स्तर पर भविष्य में प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed