{"_id":"683f4729a6ffe2be5e0460b8","slug":"the-importance-of-saving-water-was-explained-to-the-sarpanchs-in-the-training-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138757-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण में सरपंचों को पानी बचाने का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण में सरपंचों को पानी बचाने का बताया महत्व
Wed, 04 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला परिषद कार्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में सरस्वती नगर खंड की ग्राम पंचायतों के सरपंचों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में खंड के 39 सरपंचों ने भाग लिया। इस दौरान सरंपचों को पानी बचाने का महत्व बताया गया।
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के बारे जानकारी दी। उन्होंने वीडब्ल्यूएससी समिति के कार्यों और पंचायतों की जल वितरण प्रणाली की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि समिति को किसी भी अवैध कनेक्शन, अस्वच्छ कनेक्शन को काटने, जुर्माना लगाने और कनेक्शन को नियमित करने का अधिकार है।
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण से हम खपत एक तिहाई तक कम कर सकते हैं। जल संरक्षण व छत से वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम में सरपंचों ने जल संरक्षण की शपथ ली। रिसोर्स पर्सन मुकेश शर्मा और महक सैनी ने पंचायती राज एवं उसकी विशेषताएं, मूल्यांकन के बारे बताया। इस दौरान डीपीएम बलिंद्र कटारिया, डीपीएम देवेंद्र शर्मा, डीपीएम राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान तृप्ति, एडीपीएम नेहा चुघ, बीआरसी राजेश कुमार मौजूद रहे।