फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The importance of Guru Purnima was explained through presentations

Yamuna Nagar News: प्रस्तुतियों से बताया गुरु पूर्णिमा का महत्व

Fri, 11 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The importance of Guru Purnima was explained through presentations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नृत्यांगन कला केंद्र ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीरवार को बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रांगण जगाधरी में किया। इस दौरान बच्चों ने प्रस्तुतियों से गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया।
मुख्य अतिथि डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्या एवं नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. विभा गुप्ता ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर बताए और प्राकृतिक खानपान को अपनी दिनचर्या में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने बच्चों से अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करने का आह्वान किया और गुरुओं को समर्पित अपनी एक कविता का पाठ भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धालु प्रस्तुत करते हुए तीन भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। जिसमें गुरु वंदना प्रस्तुति इवांका, हंसिका, भूवी, आध्या, एलवीना ने दी। शिव अर्धांग प्रस्तुति में अर्शिया, मिशिठा, आइधा, अमायरा, आर्या, कशवी व ओजस्वी ने दी। सरस्वती वंदना की तृतीय प्रस्तुति आभा, शनाया सभ्रवाल, शनाया गोयल, जेसमिन, विभूषी व परिनीति ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और गुरु के प्रति श्रद्धा भाव को प्रकट किया। इसके अतिरिक्त आशीष द्वारा प्रस्तुत की गई गजल ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई दी, जिसमें तबले पर संगत हेमंत ने दी। अभिभावकों में प्रमुख रूप से डॉ. चारु कालड़ा, आकृति, आकांक्षा, रुचि, पल्लवी, मेघा, आशु कौशिक, पूजा कांबोज, पूजा बोथरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

सभी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा स्वयं बच्चों द्वारा तैयार की गई, जिसका समन्वय महक प्रीत ने किया। एंकरिंग का दायित्व आभा कांबोज ने बखूबी निभाया। संस्था की अध्यक्ष ममता त्यागी ने सभी बच्चों, अभिभावकों और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को बच्चों के नेतृत्व विकास व सांस्कृतिक बोध का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed