फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The importance of chanting Lord Parshvanath

Yamuna Nagar News: भगवान पार्श्वनाथ के जाप का बताया महत्व

Mon, 14 Oct 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
The importance of chanting Lord Parshvanath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन स्थानक माॅडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चतुर्मास के 85वें दिन रविवार को साध्वी डॉक्टर स्वाति महाराज के सानिध्य में 27 दिवसीय तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ के जाप की पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। साध्वी ने ळ भगवान पार्श्वनाथ के जाप का महत्व बताया।
उन्होंने फरमाया कि भगवान पार्श्वनाथ की आराधना से मन वांछित फल मिलता है। भगवान पार्श्वनाथ का नाम गणेश जी की तरह रिद्धि सिद्धि दायक है। हनुमान जी की तरह संकट मोचक हैं। आशुतोष शिव शंकर की तरह शीघ्र फलदायी हैं और सभी संकटों और कष्टों को हरने वाला है।
विज्ञापन

इस प्रसंग पर महा साध्वी श्री कालप्रज्ञा महाराज भी अपनी शिष्य मंडली के साथ पधारीं। उन्होंने भी अपनी अमृतवाणी से सबको निहाल किया। जाप अनुष्ठान को मंगल आहुति देने के लिए यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी पहुंचे। उन्होंने सभा में अपने विचार रखे। उन्होंने जैन धर्म में दया, अहिंसा,दान और क्षमा का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में किसी दुविधा में पड़ता हूं तो जैन धर्म के आदर्श उनका मार्ग प्रशस्त करने में हमेशा सहायक होते हैं। महिला मंडल व तरुणी मंडल ने भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबको निहाल किया। जैन समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जीवन पर लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed