फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The hospital got two doctors

Yamuna Nagar News: अस्पताल को मिले दो चिकित्सक

Tue, 20 Feb 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The hospital got two doctors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। काफी समय से सिविल अस्पताल में खाली चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक के पद पर नियुक्ति हो गई है। दोनों ही चिकित्सकों ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है।

चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में एसपी सिंघल और मनोचिकित्सक के रूप में मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है। दोनों चिकित्सकों के पद काफी समय से खाली थे। लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन


विदित हो कि पहले सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से ज्यादा चर्म रोग के मरीज पहुंचते थे, परंतु चिकित्सक के चले जाने के बाद लोग निजी स्तर पर इलाज कराने को मजबूर थे। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता था। अब लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सुदृढ़ व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए सरकार एचएसएससी से रिक्त पदों की भर्ती कर रही है। वहीं स्थानांतरण से भी विशेषज्ञों व चिकित्सकों की जिला अस्पताल में नियुक्ति हो रही है। डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि सिविल अस्पताल में काफी समय से कोई चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं था, परंतु अब डॉ. एसपी सिंघल (कंसल्टेंट) चर्म रोग विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं।

वहीं मानसिक रोगियों के लिए मनोचिकित्सक मनोज कुमार की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कुछ और विशेषज्ञ व चिकित्सकों की नियुक्ति व ज्वाइनिंग जल्द होने वाली है।


सिविल अस्पताल में हाल ही में हुईं कई नियुक्तियां

डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि सिविल अस्पताल में हाल ही में कई नई भर्तियां व नियुक्तियां हुई हैं। सिविल अस्पताल में पहली बार किसी महिला ओटीए (ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट) की नियुक्त हुई है। इसके साथ पहली बार अस्पताल में दंत स्वास्थ्य पद पर नियुक्ति की गई है। अस्पताल में पहले से एक डाइटीशियन डॉ. रिमा बेरी कार्यरत हैं। अब उनके साथ एक और डाइटीशियन की नियुक्ति की गई है। उन्होंने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके अलावा मुख्यालय से जिला अस्पताल में 41 नर्सिंग ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है, जिसमें से 25 नर्सिंग ऑफिसर्स ने ड्यूटी संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed