फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat made us miserable, the rain brought relief

Yamuna Nagar News: गर्मी ने किया बेहाल, बारिश ने दी राहत

Sun, 07 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The heat made us miserable, the rain brought relief
बारिश के दौरान छाता लेकर जाते एक्टिवा सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई दिन लगातार बारिश होने के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। तेज धूप में कहीं बाहर जाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। हालांकि दोपहर में मौसम ने अचानक पली मारी और देखते ही देखते काले बादल उमड़ आए। थोड़ी तेज हवा चली और बारिश होने लगी। करीब पौना घंटा तक अच्छी बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी।
गर्मी बढ़ने से जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि नौ सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप निकलेगी। सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली।
विज्ञापन

अचानक बादल उमड़ आने से तेज बारिश होने लगी। पौना घंटे की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद धूप न निकलने से लोगों ने खुशनुमा मौसम का खूब आनंद लिया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी और उमस दोनों का ही सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बारिश से भले ही राहत मिली हो, लेकिन खराब मौसम को देख कर किसानों की परेशानी जरूर बढ़ गई है। क्योंकि खेतों में पहले ही बारिश का पानी भरा हुआ है। कई जगह तो फसल अभी भी एक फीट से ज्यादा पानी में डूबी हुई है। ऐसे में लगातार पानी भरा होने से फसलों के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
पहले ही यमुना नदी के अलावा बरसाती नदियों में आए उफान की वजह से जिले में 11 हजार एकड़ से ज्यादा में धान, गन्ना व पशु चारा प्रभावित हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना व भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान का कहना है कि खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है। जहां पानी नहीं है वहां खेतों में नमी है।

तेज हवा चलने से फसलों को नुकसान होगा। हवा से फसल के खेतों में बिछने का खतरा है। इससे किसानों को नुकसान होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि सेटेलाइट से मिल रही जानकारी के अनुसार अभी नौ सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि रविवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed