{"_id":"6647f6424c14d127220bd3ad","slug":"the-heat-is-intense-there-is-silence-in-the-markets-and-on-the-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119124-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गर्मी के तेवर तलख, बाजारों, सड़क पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गर्मी के तेवर तलख, बाजारों, सड़क पर पसरा सन्नाटा
Sat, 18 May 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पिछले दो दिन से गर्मी बढ़ रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है और लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में लू लगने से पेट खराब, दस्त एवं पानी की कमी जैसी समस्या से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं और चिकित्सक लोगों को गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले का पारा सुबह 11 बजे@ 32 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन दोपहर शाम पांच बजे तक पारा @ 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कूलर, पंखा व एसी का सहारा लिया। बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे यात्री भी गर्मी से परेशान रहे। दिन से समय बाहर निकलने वाले लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए अपने शरीर व चेहरे को पूरी तरह ढंकने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं।
-- -- -- -
लू व गर्मी से बचाने के लिए गाइडलाइन
-गर्मी में घबराहट होने पर शरीर को कूल करने की कोशिश करें।
-ज्यादा से ज्यादा पानी पीए।
- लूज फिट कपड़े पहने, घर या ठंडी जगहों पर ही रहें।
- तेज धूप में नहीं निकले।
- अगर कोई व्यक्ति गर्मी से बेहोश हो जाएं तो उसे पानी पिलाने से बचे।
-- -- -- -
गर्मी में बेहोश होने पर ऐसे करें
-बेहोश होने पर इंसान को सबसे पहले होश में लाने की कोशिश करें। सबसे पहले जांच करें कि बेहोश व्यक्ति सांस ले रहा है या नहीं।
- बेहोश होने पर इंसान को आपातकाली स्थिति में में सिर को धीरे से एक साइड झुकाएं और ठुड्डी को ऊपर की ओर उठाएं। इस पॉजीशन से सांस लेने का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
- बेहोश व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।
- अगर बेहोशी के साथ उल्टी भी हो रही हैं तो इस स्थिति में व्यक्ति का दम घुटने से बचता है।
- बेहोश होने पर व्यक्ति को सांस नहीं आ रही तो तुरंत सीपीआर देने की कोशिश करें और अस्पताल लेकर जाएं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले का पारा सुबह 11 बजे