फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat is already getting intense, the temperature has crossed 43 degrees

Yamuna Nagar News: पहले से प्रचंड हो रही गर्मी, 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The heat is already getting intense, the temperature has crossed 43 degrees
यमुनानगर। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह 10 बजे से शाम तक लू चलने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 45 व न्यूनतम 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

नौतपा भले ही खत्म हो गया, लेकिन उसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। चेहरे और शरीर कपड़ों से ढका होने के बावजूद सूरज की तपिश शरीर को झुलसाने लगती है। आसमान से बरसती आग के बीच दोपहर होते-होते बाजारों व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। दूसरी ओर गर्मी व लू का असर इंसानों के साथ-साथ जीव जंतुओं पर भी दिख रहा है। अत्यधिक गर्मी की वजह से पशु तनावग्रस्त हो रहे हैं। यहां तक की हिंसक भी हो रहे हैं। दुधारू पशुओं का दूध 20 प्रतिशत तक कम हो गया है जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दड़वा डेयरी कांप्लेक्स के प्रधान जितेंद्र लांबा ने बताया कि गर्मी से बचाने के लिए पशुओं को दिन में कई बार नहलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed