फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat increased again, people started feeling the humidity

Yamuna Nagar News: फिर बढ़ी गर्मी, लोगों को सताने लगी उमस

Mon, 15 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The heat increased again, people started feeling the humidity
यमुनानगर में रविवार को छाए काले बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुछ दिनों से मौसम बार-बार करवट ले रहा है। रात के समय अब हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है तो दिन के समय गर्मी व उमस का सितम अभी जारी है। रविवार को भी दिनभर लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। तेज धूप निकलती तो लोगों का कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया।

आसमान में बादल उमड़ कर आते तो उमस बढ़ जाती और शरीर पसीने से तरबतर हो जाता। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है। एक दिन पहले शनिवार को रणजीतपुर, व्यासपुर व लेदी क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए बारिश हुई थी। आधी रात के बाद भी कुछ जगह पर बूंदाबांदी हुई। कहीं-कहीं बारिश होने से उमस काफी बढ़ गई। देर रात तक उमस ने बेहाल करके रखा। रविवार सुबह भी मौसम साफ था। सुबह से तेज धूप निकली। इससे गर्मी बढ़ी। इसके बाद शाम तक बीच-बीच में आसमान में बादल भी उमड़ कर आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed