{"_id":"6338a7840f023a7c8a50ff79","slug":"the-head-of-ferozepur-gurdwara-received-threats-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-yamuna-nagar-news-knl1230785115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर गुरुद्वारा के प्रधान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर गुरुद्वारा के प्रधान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी
विज्ञापन
साढौरा। फिरोजपुर गुरुद्वारा के प्रधान मनजीत सिंह को अनजान नंबर से फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा था। मनजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की सुबह उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। पंजाबी में बात कर रहे शख्स ने खुद के लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। मनजीत सिंह ने इस कॉल की रिकॉर्डिंग उसके पास होने की बात कही है।
वहीं जानकारी के अनुसार गुुरुद्वारा की प्रधानी को लेकर मनजीत सिंह का अपने ही गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि मनजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। संवाद