फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Haldi Ban ritual for the brides participating in the mass wedding will be held today

Yamuna Nagar News: सामूहिक विवाह के लिए कन्याओं की हल्दी बान रस्म आज

Sun, 18 Jan 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Haldi Ban ritual for the brides participating in the mass wedding will be held today
रादौर। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब की ओर से 23 जनवरी को आयोजित होने वाले पांच जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के तीसरे सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम को लेकर 18 जनवरी को शहर की शिव मंदिर धर्मशाला में हल्दी बान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पांचों कन्याओं की हल्दी बान रस्म अदा की जाएगी। क्लब के प्रधान सरदार हरजीत सिंह सैनी व सचिव भारत माटिया ने बताया कि रोटरी क्लब वूमेंस की ओर से प्रधान पूजा माटिया, नीलम बंचल, सचिव साक्षी पुरुथी की देखरेख में आयोजित होने वाले हल्दी बान रस्म के कार्यक्रम में शहर से काफी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। वहीं कन्याओं को महिलाएं हल्दी बान लगाकर उन्हें शुभकामनाएं देंगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. सुदेश बंसल ने बताया कि विवाह समारोह 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह में पंकज बंसल मुख्य अतिथि होंगे। जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को क्लब की ओर से सभी जरूरी सामान शादी में दिया जाएगा। विवाह कार्यक्रम को लेकर रोटरी क्लब, रोटरी क्लब वूमेन सेल, इनरव्हील क्लब, रोट्रेक्ट क्लब ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज व इंटरेक्ट क्लब सहयोग कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed