फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The great festival Paryushan gives the message of internal cleansing: Dr. Swati

आंतरिक सफाई का संदेश देता है महापर्व पर्यूषण : डॉ. स्वाति

Mon, 02 Sep 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
The great festival Paryushan gives the message of internal cleansing: Dr. Swati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के 44वें दिन साध्वी डॉ. स्वाति ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि जैन धर्म के विशिष्ट पर्व पर्यूषण महापर्व शुरू हो गए हैं। पर्यूषण को महापर्व की संज्ञा दी जाती है। अन्य किसी भी पर्व व्रत या त्योहार को यह गौरव प्राप्त नहीं है, जो पर्यूषण व संवत्सरी को प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि इसके पीछे एक कारण है कि बाकी जितने भी पर्व हैं, वह सब मौज मस्ती व बाहरी सफाई से जुड़े हुए हैं। लेकिन महापर्व पर्यूषण आंतरिक सफाई करने का संदेश देता है। यह पर्व आठ दिन तक मनाया जाता है। इन दोनों अनंतगढ़ सूत्र की वाचना की जाती है। इस आगम में 90 महापुरुषों का वर्णन है, जिन्होंने राजपथ, धन-वैभव, घर-परिवार सबकुछ छोड़कर संयम के पथ पर अपने कदम बढ़ाए और अपनी आत्मा को उज्ज्वल बनाया हैं। ऐसे महान पुरुषों के जीवन चरित्र सुनने से हमारा जीवन भी उच्चता प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed