फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The great anger of guest teachers erupted on the streets of Twin City, Yamunanagar

ट्विन सिटी की सड़कों पर फूटा अतिथि अध्यापकों का महाआक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The great anger of guest teachers erupted on the streets of Twin City, Yamunanagar
मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ महाआक्रोश रैली निकालते अतिथि अध्यापक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नियमितीकरण की मांग को लेकर पुराने सहारनपुर हाईवे पर डटे अतिथि अध्यापकों का रविवार को ट्विन सिटी की सड़कों पर महाआक्रोश फूटा। इस महाआक्रोश रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्यभर के अतिथि अध्यापक बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान 11 महिला अतिथि अध्यापकों को मुंडन कराना था। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर की ओर से सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकारियों से बातचीत करवाने के आश्वासन के बाद मुंडन स्थगित कर दिया गया।
इससे पूर्व रविवार की सुबह दस बजे अध्यापकों के प्रतिनिधि मंडल से एसपी कलदीप गोयल व डीएसपी राजेंद्र कुमार से वार्ता हुई थी। यह वार्ता करीब एक से डेढ़ घंटा चली। इस दौरान एसपी ने अध्यापकों की राज्य कार्यकारिणी की शिक्षामंत्री से बातचीत करवाई। इसके बाद अतिथि अध्यापक तीसरे दौर की चंडीगढ़ वार्ता के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

महाआक्रोश रैली के दौरान राज्यभर के अतिथि अध्यापक भारी संख्या में धरनास्थल पर पहुंचे थे। अध्यापकों ने पहले धरनास्थल फिर सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर भड़ास निकाली। महाआक्रोश रैली अग्रसेन चौक से शुरू हुई और सफायर होटल से वापस मुड़कर धरनास्थल पर समाप्त हुई। रैली के चलते सड़क पर एक ट्रैफिक हो जाने के चलते जाम लग गया। वहीं अध्यापकों की रैली पर नजर रखने के लिए पुलिस की गाड़ियां भी साथ-साथ चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति की राज्य प्रधान मैना यादव ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है, लेकिन जब तक सरकार उनकी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देती वे हाईवे से नहीं उठेंगे। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अतिथि अध्यापकोें की बैठक हुई थी, जिसमें शिष्टमंडल ने एक्ट में संशोधन कर अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने एक्ट में संशोधन करने की बजाएबेसिक वेतन, मेडिकल व एलटीसी सहित सेवा नियम बनाने की बात 30 अक्तूबर तक पूरा करने की बात कही थी। यह वादा अब तक भी पूरा नहीं किया। इससे अध्यापकों में गहरा रोष है।

पुराना सहानपुर हाईवे पर जुटे राज्यभर के अतिथि अध्यापक।  संवाद

पुराना सहानपुर हाईवे पर जुटे राज्यभर के अतिथि अध्यापक। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed