{"_id":"61ae7164a7c4df73f60635e6","slug":"the-gold-earrings-cheated-by-the-woman-by-getting-entangled-in-things-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl91932263","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझाकर महिला से ठगी सोने की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों में उलझाकर महिला से ठगी सोने की बालियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बच्चा होने की खुशी में रुपये बांटने की बात कहकर दो युवकों ने एक महिला से सोने की बालियां ठग ली। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। घटना शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम नगर निवासी ललिता सरना ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर का सामान लेने के लिए बाजार आई थी। जब वह शहीद भगत सिंह चौक के पास रमेश जूस की दुकान के पास पहुंची तो वहां पर उसे दो युवक मिले। उन्होंने उसे कहा कि एक महिला को बच्चा हुआ है और वे बच्चे की खुशी में पैसे बांट रहे हैं। वह उनकी बातों में आ गई और उनके साथ चल दी।
स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास जाकर दोनों युवकों ने कहा कि उन्होंने सोने की बालियां डाली हुई है। बालियां देखकर उसे पैसे नहीं मिलेंगे। इस पर उसने अपने कानों से बालियां निकाल कर अपने थैले में रख ली। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसके थैले से बालियां निकाल ली और फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।