फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl was raped in a hotel on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: युवती को शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म

Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped in a hotel on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को शहर के एक होटल में बुलाया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो इन्कार करते हुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यमुनानगर सदर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने महिला थाने में शिकायत दी। युवती का कहना है कि उसकी क्षेत्र के ही एक युवक से पहचान हो गई। दोनों आपस में बात करने लगे। एक दिन युवक ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बात का झांसा देकर उसके शहर के एक होटल में ले गया। वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देता रहा। जून माह में भी उसी होटल में उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी करने को कहा तो उसने पहले तो शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक सागर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed