{"_id":"66591c1c2d2b4003bf0c7a57","slug":"the-girl-stopped-the-bike-rider-by-giving-her-hand-then-robbed-four-youths-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119727-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती ने हाथ देकर बाइक सवार को रोका, फिर चार युवकों संग की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती ने हाथ देकर बाइक सवार को रोका, फिर चार युवकों संग की लूट
विज्ञापन
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक पर रात करीब दस बजे अज्ञात लड़की ने बाइक सवार भूरिया कॉलोनी निवासी वकील सिंह को हाथ का इशारा देकर रोक लिया। जैसे ही वकील सिंह ने बाइक रोकी तो ट्रैफिक पुलिस बूथ के पीछे छिपे चार युवक हाथ में सरिया लेकर आ धमके और उससे 42 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात लड़की व चार युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भूरिया कॉलोनी निवासी वकील सिंह ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात 10 बजे बाइक पर सब्जी मंडी में जा रहा था। जब वह महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के पास पहुंचा तो एक लड़की ने उसे हाथ का इशारा कर रोक लिया। जब उसने बाइक रोकी तो देखा कि उसके हाथ में सरिया था। इससे पहले वह कुछ समझ पाता पुलिस पोस्ट के पीछे से चार अज्ञात युवक भी वहां आ गए। आरोपियों ने आते ही उसे नीचे गिरा दिया और सरिये का डर दिखाकर उसकी जेब से 42 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। उससे रुपये व मोबाइल लूटने के बाद आरोपी लड़की व उसके चारों साथी वहां से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात लड़की व चार अज्ञात लड़कों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से छीने आठ हजार रुपये
छछरौली। बक्करवाला गांव निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने काम से लेदी गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह लेदी प्रतापनगर मार्ग से वापस घर लौट रहा था। जब वह बरौली माजरा गांव के पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान तीनों युवकों ने उसे पकड़कर उसकी जेब से आठ हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। इस शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।