फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The freezer in the postmortem house is not working, the bodies started stinking

Yamuna Nagar News: पोस्टमार्टम हाउस में फ्रीजर खराब, शवों से आने लगी दुर्गंध

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The freezer in the postmortem house is not working, the bodies started stinking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग जिला नागरिक अस्पताल की व्यवस्था तो संभाल ही नहीं पा रहा था, अब इसके पोस्टमार्टम हाउस में भी हालात खराब हो गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस में शवों को रखने के लिए रखे चारों फ्रीजर खराब हो गए हैं। 41 डिग्री के पार पहुंचे तापमान की वजह से पोस्टमार्टम हाउस में रखे शवों से दुर्गंध उठने लगी हैं।
इससे पोस्टमार्टम हाउस के अंदर व बाहर लोगों का बैठना मुश्किल हो गया है। फ्रीजर एक सप्ताह से खराब हैं, लेकिन इन्हें ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठाई गई। मंगलवार को जब पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्था बिगड़ी तो वह हालात जांचने के लिए पीएमओ खुद मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस में शवों को रखने के लिए चार फ्रीजर की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई है। एक फ्रीजर में एक शव रखा जा सकता है। पोस्टमार्टम के लिए जो शव आते हैं, उन्हें इन्हीं फ्रीजर में रखा जाता है। खासकर जो शव लावारिस होते हैं या फिर नहर के पानी में डूबे होते हैं उन्हें तो हर हाल में फ्रीजर में ही रखना पड़ता है। क्योंकि ऐसे शवों की शिनाख्त नहीं होती और उन्हें 72 घंटे तक पहचान के लिए फ्रीजर में सुरक्षित रखना होता है।
विज्ञापन

गत पांच दिनों से जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। शवों को फ्रीजर में न रख कर बाहर ही रखना पड़ रहा है। जो शव सोमवार से पोस्टमार्टम के लिए रखे हुए थे, उनमें से मंगलवार को दुर्गंध होने लगी। जिससे पोस्टमार्टम हाउस में आना जाना ही मुश्किल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस में जो एग्जॉस्ट फैन लगे हैं उनसे अंदर की दुर्गंध बाहर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने के लिए रखे सभी फ्रीजर के खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। यह पोस्टमार्टम हाउस जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना के कार्यक्षेत्र में आता है। फ्रीजर कब तक ठीक होंगे इस बारे में पीएमओ से बात करेंगे। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed