फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fourth phase for admission to ITI starts today

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए चौथा चरण आज से

Wed, 30 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The fourth phase for admission to ITI starts today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण में दाखिला लेने वालों के लिए फीस भरने का मौका मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई। मंगलवार को इक्का दुक्का विद्यार्थी ही फीस जमा करवाने पहुंचे।
तीसरे चरण की समाप्ति के बाद अब नोडल आईटीआई की कुल 782 सीटों पर दाखिले हो गए। इस दौरान कई विद्यार्थी आए लेकिन फीस केवल दो ही विद्यार्थियों ने जाम करवाई। दो विद्यार्थियों का दाखिला होने के बाद नोडल आईटीआई की 566 सीटें खाली रह गई हैं। जिसके लिए चौथा चरण आज से शुरू किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ अंतिम दिन दाखिला समिति सदस्य पूरा दिन विद्यार्थियों का इंतजार कर खाली बैठकर लौट गए।
विज्ञापन

तीन चरण के बाद भी नोडल आईटीआई की 60 प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। रिकार्ड आवेदन के बाद भी दो चरणो की वरीयता सूची में जारी कुल सीटों में से 50 प्रतिशत भी दाखिले नहीं हुए थे। पहले दो चरणों कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से नोडल आईटीआई की कुल 1088 सीटें वरीयता सूची में विद्यार्थियों को आवंटित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो चरणों में कुल 543 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था। इस बार नोडल आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 7,619 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बावजूद इसके दो चरणों की प्रक्रिया में आवंटित सीटों में से 50 प्रतिशत पर भी दाखिले नहीं हो पाए थे। ऐसे में विभाग ने ऑनलाइन प्रकिया का एक चरण और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया करवाई जाएगी। यह चरण बुधवार से शुरू हो रहा है।
इन ट्रेड में खाली हैं सीटें
नोडल आईटीआई में 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित हैं, जिसमें कुल 1348 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 782 पर दाखिले हो चुके हैं और 566 सीटें अभी रिक्त हैं। कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस की 48 में से 36 सीटें भर गई हैं और 12 खाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक मशीन की 48 में से 36 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 16 खाली हैं। फीटर की कुल 40 में से 32 पर दाखिले हो गए हैं और 08 सीट खाली हैं। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग टेक्नीशियन की 48 में से 37 सीटों भर गईं और 11 सीट रिक्त हैं। इलेक्ट्रिशियन की 40 में से 35 पर दाखिले के बाद पांच सीट खाली हैं। स्टेनोग्राफर की 48 में से 39 सीट भर गई हैं और 09 खाली हैं। मशीनिस्ट की 60 में से 42 पर ही दाखिले हुए हैं और 18 रिक्त हैं। वेल्डर की 120 में से 85 सीटें भर गई हैं और पोर्टल पर 35 सीट रिक्त हैं। कोपा की 96 में से 81 सीटें भर गई हैं और 15 खाली हैं। प्लंबर की 96 में से 70 सीट खाली हैं। वायरमैन की 40 में से 09 सीटें अभी खाली हैं।

आईटीआई की ऑनलाइन प्रक्रिया के तीन चरण समाप्त हो गए हैं। आज चौथा चरण शुरू किया जाएगा। वहीं, पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। जिसके लिए दो दिन संशोधन किए जा सकेंगे। वरीयता सूची चार अगस्त को वरीयता सूची जारी होगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed