फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The former minister saw the signs of destruction caused by the flood

Yamuna Nagar News: पूर्व मंत्री ने देखे बाढ़ से हुई बर्बादी के निशान

Sat, 13 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The former minister saw the signs of destruction caused by the flood
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र में यमुना में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गांव कलेसर व गांव बेलगढ़ का दौरा किया। गांवों में यमुना के किनारे पहुंचकर बाढ़ से हुई बर्बादी के निशान देखे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और स्थिति के बारे जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि वे लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं, ताकि लोगों से हालात का जायजा लिया जा सके। वे लोगों से जलभराव व वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए भी राहत की घोषणा की है। जिनकी फसलें बरसात में खराब हुई, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान की जानकारी अपलोड करें। सरकार किसानों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सरकार ने अपने सभी मंत्रियों व विधायकों व पूर्व विधायकों को अपने क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और हम सभी का दायित्व बनता है कि ऐसे समय में पीड़ितों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed