फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The form of Government Model School will change, the number of rooms will increase.

Yamuna Nagar News: राजकीय मॉडल स्कूल का बदलेगा स्वरूप, बढ़ेगी कमरों की संख्या

Thu, 01 Aug 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
The form of Government Model School will change, the number of rooms will increase.
पंकज बत्रा
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बे के राजकीय आदर्श मॉडल स्कूल का प्रारुप जल्द ही बदल जाएगा। यहां 2.31 करोड़ रुपये से 12 कमरों का साथ ही मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ने व बैठने में दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा। चूंकि मौजूदा समय में स्कूल में 50 कमरे हैं, ऐसे में 12 कमरों का और निर्माण होने से इनकी संख्या 62 के करीब हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यहां पढ़ने वाले 2750 विद्यार्थियों को होगा।
इतना ही नहीं विद्यालय में 12 कमरों के अलावा सीढ़ियां रैंप, सीसीटीवी, पीने के पानी की सुविधा, सोलर पैनल भी लगाया जाएगा। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। निविदा को उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। उसके मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें यह जिले का ऐसा स्कूल है जहां पर सबसे अधिक विद्यार्थियों की संख्या है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजादी से पूर्व कस्बा बिलासपुर के बीचो बीच स्थापित राजकीय मॉडल स्कूल में वर्तमान समय में 2750 विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में अब कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण कमरों की कमी हो रही थी। इससे बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसके लिए अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से स्कूल में बच्चों की संख्या को देखते हुए कमरों के निर्माण करवाने की मांग रखी गई थी। इस मामले पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कमरों की मांग को मंजूर किया था। विभाग के जेई कुलदीप कुमार का कहना है कि राजकीय आदर्श मॉडल स्कूल में 12 कमरों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 2.31 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालक राजीव ग्रोवर का कहना है कि स्कूल में कमरों का निर्माण होने से बच्चों को सुगमता होगी। स्कूल में मौजूदा समय में ढाई हजार से अधिक बच्चों की संख्या है। संख्या अधिक होने के कारण कमरों की कमी हो रही थी कमरों का निर्माण होने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed