फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The football field is being prepared for the football league

Yamuna Nagar News: फुटबाॅल लीग कराने के लिए मैदान किया जा रहा दुरुस्त

Mon, 15 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The football field is being prepared for the football league
तेजली खेल परिसर में फुटबॉल मैदान के गोल पोस्ट पर पेंट करता कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अव्यवस्थाओं के बीच फुटबॉल लीग करवाने के मामले में जिला फुटबॉल संघ ने संज्ञान लिया है। संघ ने तेजली खेल परिसर में लीग करवाने के लिए सभी आवश्यक बंदोबस्त करवाने शुरू कर दिए हैं। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान दूसरे जिलों के खिलाड़ियों का यही आवास होगा। ऐसे में जिला संघ खेल परिसर में सभी प्रबंध करवाने लगा है।
सुविधाओं के अभाव में होगी फुटबाॅल लीग शीर्षक से रविवार को समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद जिला फुटबॉल संघ ने इस पर संज्ञान लिया है। संघ ने तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में काम शुरू करवा दिया है। इसके तहत संघ की आयोजक समिति ने निरीक्षण किया। गोल पोस्ट के पोल और मैदान का जायजा लिया। इसके बाद यहां पर गोल पोस्ट के पोल पर पेंट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं गोल पोस्ट पर जाली लगा दी गई है। सफाई के साथ शौचालयों की व्यवस्था भी ठीक की जा रही है। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि प्रतियोगिताएं करवाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए तेजली खेल परिसर में व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत फुटबॉल मैदान में लगे सभी गोल पोस्ट के पोल पर पेंट किया जा रहा है। जाम व खस्ताहाल शौचालय दुरुस्त करवाए जा रहे हैं। वहीं, सफाई सहित अन्य बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बिजली, पानी व खिलाड़ियों के रहवास के प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उबड़-खाबड़ मैदान समतल किया गया है। मैदान के खड्ढे भरे जा रहे हैं। समय से पहले सभी बंदोबस्त पूरे कर लिए जाएंगे।
जिला फुटबॉल संघ की ओर से जोन स्तर की फुटबॉल लीग 17 से 21 दिसंबर तक करवाई जा रही है। इसमें आठ जिलों से टीमें भाग ले रहे हैं। दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था भी खेल परिसर में की जा रही है। परंतु यहां पर सुविधाओं का टोटा होने से खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

अब संघ की ओर से इस पर काम किया जा रहा है। मैदान में कार्य करवाने के दौरान जिला फुटबाल संघ महासचिव नरेंद्र चुघ, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, उपप्रधान संतन प्रसाद, आयोजन सचिव पंकज चुघ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed