{"_id":"684c956f5a4afcbc8e08426e","slug":"the-first-preference-list-for-admission-in-iti-will-be-released-on-30th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139295-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले की 30 को जारी होगी पहली वरीयता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले की 30 को जारी होगी पहली वरीयता सूची
Sat, 14 Jun 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत चार चरणों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया चलेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया छह अगस्त तक चलेगी और इसके बाद रिक्त सीटों के लिए सीधी प्रक्रिया से दाखिले दिए जाएंगे। वहीं, आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आवेदन के मामले में प्रदेश में चौथे स्थान पर रही यमुनानगर आईटीआई अब पहले स्थान पर आ गई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन जिले की सबसे बड़ी व नोडल आईटीआई में आए हैं। शुक्रवार को भी आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली। प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि विभाग ने कट ऑफ लिस्ट से फीस जमा करने तक का शेड्यूल सभी संस्थान प्राचार्यों को शेड्यूल जारी कर दिया था। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया छह अगस्त तक चलेगी। आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह है। जिससे जिले की नोडल आईटीआई पहले स्थान पर आ गई है। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक अवकाश में केवल शनिवार को संस्थान खोले जाएंगे, जबकि रविवार को छुट्टी रहेगी। विद्यार्थी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद