फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The first merit list of graduation will be released today, Yamunanagar

आज जारी होगी स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The first merit list of graduation will be released today, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। कक्षा बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद डिग्री कॉलेज में कदम रखने का विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बार ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
मेरिट लिस्ट को निदेशालय की पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। वहीं आवेदन करने वालों के पास इस बारे में मैसेज भी भेजा जाएगा। जैसे ही लिस्ट जारी होगी, विद्यार्थी की ई-मेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। विद्यार्थी घर बैठे पोर्टल पर सभी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। हालांकि पहले की तरह कॉलेजों के सूचना पट पर भी मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। जो छात्र ऑनलाइन लिस्ट नहीं देख सकेंगे, वो कॉलेज जाकर मेरिट में अपना नाम पता कर सकेंगे। सभी कॉलेजों में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण की दो बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि मेरिट लिस्ट के शाम 4 बजे तक जारी होने की संभावना है। वहीं जिले के कई प्रमुख डिग्री कॉलेजों में सीटों से दो गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने 3 प्रमुख डिग्री कॉलेजों का विकल्प चुना है, जिस कारण पहली मेरिट लिस्ट 90 फीसदी से ज्यादा होने के आसार हैं। पहली लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम शामिल होंगे वे 15 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट - 11 सितंबर को
फीस जमा करने की तिथि - 15 सितंबर
दूसरी मेरिट लिस्ट - 17 सितंबर
फीस जमा करने की तिथि - 20 सितंबर
दोबारा पोर्टल खुलने की तिथि - 22 सितंबर
दस्तावेज जांच का काम पूरा हो चुका है। शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उनको मोबाइल और मेल पर घर बैठे ही सूचना मिल जाएगी। लिस्ट सुबह 10 बजे के बाद किसी भी समय लगाई जा सकती है। इसके बाद इसकी सूचना आवेदकों को दे दी जाएगी। महामारी के दौर में महाविद्यालयों में भीड़ नहीं करने के लिए कहा गया है। इस पर मैसेज डालने का निर्णय लिया गया है। - डॉ. बलजीत कौर, प्राचार्य राजकीय कॉलेज छछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed