फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fire in the plywood factory was extinguished in three hours

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग तीन घंटे में बुझी

Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The fire in the plywood factory was extinguished in three hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इससे फैक्ट्री में लाखों रुपये का माल और मशीनरी जल गई। दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सहारनपुर रोड पर आर्यन इंटरप्राइजेज के नाम से प्लाईवुड फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि देर रात को करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट ले लिया। दमकल विभाग की टीम को फोन कर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री के मालिक अजय कुमार ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण अभी पता नहीं चल सके हैं। एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगी थी। टीम को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। जांच के बाद इसकी पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed