{"_id":"60886d898ebc3e8d384ba563","slug":"the-fire-burned-12-houses-made-of-thatched-roofs-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl684506100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से फूस की छानों से बने 12 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से फूस की छानों से बने 12 घर जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रताप नगर। क्षेत्र के गांव डोईवाला में मंगलवार को अचानक आग लगने से गांव के 12 घर चपेट में आ गए। घर फूस की छानों के होने के कारण आग भड़क गई। आग लगने से घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
गांव डोईवाला में कई ग्रामीणों के घर फूस की छानों से बने हैं। मंगलवार को सबसे पहले एक घर में आग लगी। फूस सूखा होने के कारण आग भड़क गई और एक के बाद एक 12 घरों में फैल गई। इस दौरान चमेला राम, बाला, रामप्यारी, जोगिंद्र, जीतराम, जय सिंह, पाला राम, नाथीराम समेत बारह घरों में आग लगी।
पीड़ितो ने बताया कि आग से घरों में रखा अनाज, भूसा, चारपाइयां, गैस सिलिंडर, साइकिल, बर्तन, बिस्तर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पशुओं को भी मुश्किल से बचाया गया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से गलाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना पर एक के बाद एक दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।