{"_id":"6946ed0a0c2a331e260fb7b2","slug":"the-finals-will-be-held-today-in-yamunanagar-and-hisar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148521-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुनानगर और हिसार में फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुनानगर और हिसार में फाइनल आज
Sun, 21 Dec 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मैच के के दौरान फुटबॉल के पीछे भागते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला फुटबॉल संघ की ओर से करवाई जा रही है जोनल फुटबॉल लीग के चौथे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मैच कराए गए। सेमीफाइनल मैच बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों को बेहतरीन खेल देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में यमुनानगर ने करनाल को हराकर फाइनल में जगह पक्का कर ली।, हिसार टीम ने अंबाला को करारी शिकस्त दी और फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में यमुनानगर डीएफए और हिसार डीएफए की टीमें भिड़ेंगी।
फुटबॉल लीग के चौथे दिन का पहला मैच यमुनानगर डीएफए और करनाल डीएफए के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया और कड़ी टक्कर दी। इस दौरान पहले 14 मिनट दोनों टीमें भिड़ती रहीं। 15वें मिनट में यमुनानगर ने एक गोल करके मैच में अपनी बढ़त बना ली। परंतु 20वें मिनट में करनाल ने गोल करके बराबरी कर दी।
दूसरे हॉफ में 23वें मिनट में यमुनानगर ने एक गोल किया और बढ़त बनाई। करनाल ने 28वें मिनट में करनाल ने गोल कर बराबरी कर दी। इसी तरह यमुनानगर ने 32वें मिनट में गोल दागा और शीर्ष पर पहुंचा, लेकिन अंतिम क्षणों में करनाल ने गोल कर बराबरी की। समय समाप्ति पर दोनों टीमें तीन-तीन के स्कोर पर रही और मैच टाई हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद टाई ब्रेक हुआ और दोनों टीमों को पांच-पांच पेनल्टी शूटआउट मिले। इस दौरान यमुनानगर ने प्रतिद्वंदी खेमे में तीन गोल किए, परंतु करनाल एक ही गोल कर पाया। पेनल्टी शूट में यमुनानगर ने करनाल को 3-1 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। चैंपियनशिप का दूसरा मैच हिसार और अंबाला के बीच खेला गया।
यह मैच एक तरफा रहा। इसमें हिसार ने अंबाला को 3-0 से करारी शिकस्त दी और फाइनल में पहुंच गया। रविवार को यमुनानगर डीएफए और हिसार डीएफए के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं, इस दौरान करनाल और अंबाला की टीमें तीसरे व चौथे स्थान के विजेता के लिए मैदान में उतरेंगीं।
चौथे दिन पहले सत्र में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल मुख्यातिथि रहे। दूसरे मैच में एसपी कमलदीप गोयल मुख्यातिथि रहे। इस दौरान एसपी गोयल ने खिलाड़ियों व अन्य लोगों को अपने नैतिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और इसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है और इससे कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो गई हैं।
भारत भूषण जुयाल ने जिला फुटबॉल संघ की उपलब्धियों को खेल को बढ़ावा देने की रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खेलों में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संघ महासचिव नरेंद्र चुघ, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सचिव पंकज चुघ, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी हरी प्रसाद थापा, दलवीरा सिंह, सुनील शर्मा, संतन प्रसाद, सुरेंद्र मोहन, रवि दहिया, प्रवीण राजोरिया, संघ कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री करेंगे सम्मानित
फाइनल मैच में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि होंगे। पहले इसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्यातिथि पहुंचने वाले थे। परंतु वे नहीं आ रहे तो कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि रहेंगे। वे विजेता, उपविजेता के साथ तीसरे व चौथे विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।