फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The filth in the drains and sewers should be cleaned in two days: Parth Gupta

दो दिन में हो साफ हो डिचड्रेन व नालों की गंदगी : पार्थ गुप्ता

Thu, 05 Jun 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
The filth in the drains and sewers should be cleaned in two days: Parth Gupta
यमुनानगर। शहर में बरसाती पानी की निकासी के कार्यों पर समीक्षा के लिए डीसी पार्थ गुप्ता ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने उन्हें नालों का नक्शा व ड्रोन से बनाई नालों की वीडियो दिखाई। इसमें डिचड्रेन व नालों में जहां गंदगी, घास-फूंस, पौधे दिखाई दिए, वहां डीसी ने अफसरों को दो दिन में सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार को फिर नालों व डिच ड्रेन की ड्रोन से बनाई वीडियो से सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम पूरे किए जाएं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवर क्लीनिंग मशीन से सभी जगह सीवरेज की पाइप लाइन सफाई के निर्देश दिए। मौके पर नगर निगम एक्सईएन विकास धीमान, एमई राकेश जून, सीएसआई अनिल नैन, सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ लाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed