{"_id":"620422e8991768602c167e5f","slug":"the-family-went-to-gurugram-for-the-wedding-the-thieves-uprooted-the-window-of-the-house-and-stole-15-lakh-ornaments-including-nine-lakh-cash-yamuna-nagar-news-knl984888117","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था शादी में गुरुग्राम, घर की खिड़की उखाड़ चोरों नौ लाख की नकदी समेत 15 लाख के गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार गया था शादी में गुरुग्राम, घर की खिड़की उखाड़ चोरों नौ लाख की नकदी समेत 15 लाख के गहने चुराए
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने यमुना गली स्थित एक घर की खिड़की की जाली व सरिया उखाड़ने के बाद दरवाजे के ताले तोड़कर नौ लाख की नकदी और करीब 15 लाख के गहने चोरी कर लिए। मकान में रहने वाला परिवार रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गुरुग्राम गया था। मंगलवार को पड़ोसियों ने उन्हें मकान का ताला टूटे होने की सूचना दी तो परिवार के सदस्य घर पहुंचे और पुलिस को चोरी की सूचना दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यमुना गली निवासी रविकांत चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को वह परिवार समेत घर को ताला लगाकर रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गुरुग्राम गया था। मंगलवार को उनके पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और खिड़की की जाली व सरिए उखड़े हुए हैं। इस सूचना पर वे अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर की खिड़की की जाली व सरियों उखडे़ और घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद उन्हें अलमारी के लॉकर से करीब नौ लाख रुपये, सोने की चार चूड़ियां, दो सोने के कड़े, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की किट्टी सेट, तीन सोने की अंगूठियां, 7 जोड़ी सोने की बालियां, टॉप्स, एक सेट सोने के झुमके, एक सोने की चेन, दो चांदी की चूड़ियां, चांदी का कड़ा व अन्य गहने गायब मिले। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की और अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।