{"_id":"65cfcc80c6597597b40a75da","slug":"the-family-was-sleeping-in-the-house-thieves-stole-jewelery-and-goods-worth-thousands-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114170-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में ही सोया था परिवार, चोरों ने हजारों के गहने व सामान चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में ही सोया था परिवार, चोरों ने हजारों के गहने व सामान चुराए
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पांसरा गांव में चोरों ने घर में घुसकर हजारों रुपये के गहने व सामान चोरी कर लिया चोरी के समय परिवार घर पर ही सोया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पांसरा निवासी विनोद कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार के सदस्य वीरवार को खाना खाकर सो गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे जब उसकी आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी से एक सोने का ओम, दो चांदी की चेन, दो कंगन, बच्चे के गले का कंडा, तागड़ी, प्रेस, मोबाइल चार्जर व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन