{"_id":"6a4587ab6e91b78ee505d60e","slug":"the-family-members-of-the-injured-man-on-a-cot-in-a-canter-came-to-appeal-to-the-minister-but-returned-disappointed-after-five-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-158748-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अन्नपूर्णा दिवस मनाकर किया नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अन्नपूर्णा दिवस मनाकर किया नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ
Thu, 02 Jul 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रोटरी क्लब यमुनानगर ने अपने नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा कार्यों के साथ किया है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित साईं मंदिर में अन्नपूर्णा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने करीब 200 जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद गुप्ता और शशि गुप्ता रहे। सभी रोटेरियनों ने इस सेवा कार्य में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष गर्ग ने कहा कि समाज सेवा ही रोटरी की वास्तविक पहचान है। उन्होंने अन्नपूर्णा दिवस जैसे सेवा प्रकल्प से नए रोटरी वर्ष की शुरुआत को प्रेरणादायक बताया।
गर्ग ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी क्लब यमुनानगर आगे भी जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता रहेगा। संवाद