फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family has no clue about the whereabouts of the young woman who went missing

Yamuna Nagar News: घर ने बाहर गई युवती का सुराग नहीं

Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The family has no clue about the whereabouts of the young woman who went missing
यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 साल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 साल की बेटी दोपहर के समय बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रिश्तेदारों में भी उसके बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन



पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
यमुनानगर। दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शहर निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में मनीष कुमार से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था, लेकिन पति उससे खुश नहीं था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांगे पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। परेशान होकर उसने शिकायत थाने में दी।
विज्ञापन


चोरों ने दो जगहों से बाइक चुराई
यमुनानगर। चोरों ने दो जगहों से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव भूरे का माजरा निवासी पंच राम ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को जेपी अस्पताल में किसी काम से गया था। बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी करके वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं थी।वहीं चिट्टा मंदिर हनुमान कॉलोनी के रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर मॉडल टाउन में गया था। बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके काम में व्यस्त हो गया। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed