फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family had gone out, thieves broke the locks of the house and blew away the jewelery

परिवार गया हुआ था बाहर, चोरों ने घर के ताले चटका कर उड़ाई ज्वेलरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The family had gone out, thieves broke the locks of the house and blew away the jewelery
चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब नरेंद्र मोहन अपनी पत्नी के साथ ससुराल पंजाब के गांव खरड़ गया हुआ था। घर सूना होने के चलते चोरों ने मौके का फायदा उठाया और घुस गए। मामले की सूचना जगाधरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नरेंद्र मोहन की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेन्द्र मोहन ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह वह दस बजे अपने घर का ताला लगाकर पत्नी के साथ ससुराल खरड़ (पंजाब) गया हुआ था। अगले दिन पड़ोसी बंटी का फोन आया कि आपके घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है अर घर के अदर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके नरेंद्र मोहन ने अपने जगाधरी के सेक्टर-17 में रहने वाले भाई सुरेंद्र मोहन को दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। करीब नौ बजे वह भी अपने घर श्याम सुंदर पुरी पहुंच गया। यहां आकर देखा घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और बेडरूम के पास ही लॉबी में सामान बिखरा पड़ा था। जब जांच तो अलमारी में बने लॉकर में से करीब 2000 रुपये गायब है और घर की लॉबी में बने मंदिर में फोटो के पीछे लकड़ी के गोल डिब्बे में रखे सोने का गले का हार, दो सोने के झूमके व दो सोने के टॉप्स गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed