फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The executive officer deducted the marriage palace operator's challan for burning garbage

कचरा जलाने पर कार्यकारी अधिकारी ने मैरिज पैलेस संचालक का काटा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
The executive officer deducted the marriage palace operator's challan for burning garbage
यमुनानगर। खुले में कचरा जलाने और फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को कचरा जलाने पर नगर निगम कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल और सीएसआई अनिल नैन ने वार्ड नंबर 11 में तेजली रोड स्थित निजी मैरिज संचालक का चालान किया है। चालान के साथ भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद वार्ड नंबर 11 में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कार्यकारी अधिकारी कार्यालय लौट रहे थे। जब वे तेजली रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के नजदीक पहुंचे तो उन्हें पैलेस के बाहर कचरा जलता हुआ मिला। इस पर उन्होंने ने तुरंत मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व स्वच्छ भारत अभियान के सीटीएल मंगलेश कुमार को मौके पर बुलाया और पैलेस संचालक का चालान किया। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेशों के मुताबिक कचरे को आग लगाना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 की उल्लंघन है। एनजीटी ने इस पर पाबंदी लगाई है, लेकिन मैरिज पैलेस की तरफ से नियमों की उल्लंघन की जा रही थी। जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed