फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The entire police station team could not catch the accused together, Yamunanagar

पूरे थाने की टीम मिलकर नहीं पकड़ पाई आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The entire police station team could not catch the accused together, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अपराध रोकने व अपराधियों को पकड़ने में कितनी समक्ष है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे थाने की टीम मिलकर भी तीन लोगों को काबू नहीं कर पाई। नतीजतन चंगुल में आए दो चोर पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। फरार हुए दोनों आरोपियों ने पुलिस को उस समय चकमा दिया, जब पूरे थाने की नाइट डोमिनेशन के दौरान नाकाबंदी कर जांच कर रहा था। घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हाथ आए आरोपी से छोटा हाथी गाड़ी और चोरी का साढ़े तीन क्विंटल स्क्रैप बरामद किया है।
पुलिस ने शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन के तहत जिलेभर में नाकाबंदी कर जांच की। अभियान के तहत प्रतापनगर में भी पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक छोटा हाथी गाड़ी पर तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें उतरने का इशारा किया। गाड़ी से उतरते ही दो लोग वहां से भाग गए, वहीं पुलिस ने तीसरे को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस दौरान युवक ने अपनी पहचान उत्तरप्रदेश के थाना मिर्जापुर निवासी सनोला के रूप में बताई। पुलिस को गाड़ी में स्क्रैप भरा मिला। पुलिस के हाथ आए आरोपी सनोला ने बताया कि यह स्क्रैप चोरी का है और वह इसे लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सनोला के साथ दो युवक और भी थे, जो पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन में 24 सौ वाहनों की जांच, 6 गिरफ्तार
यमुनानगर। पुलिस ने एसपी अगुवाई में में जिलेभर में नाइट डोमिनेशन के तहत चेकिंग की। शनिवार रात 10 बजे से रविवार तड़के चार बजे तक पुलिस का यह अभियान चला। एसपी कुलदीप गोयल सहित सभी डीएसपी ने अपने क्षेत्रों की व्यवस्था देखी। अभियान के तहत जिले के कुल 33 स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए। वहीं 90 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने चेकिंग की। पुलिस ने जिलेभर में कुल 2395 वाहनों की जांच की। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के चालान किए गए। वहीं इस दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों पर जांच की गई। शहर थाना पुलिस, सीआईए-1 टीम, स्पेशल स्टाफ टीम, थाना सदर पुलिस ने शराब के साथ एक-एक आरोपी पकड़े। थाना छप्पर पुलिस ने दो आरोपियों के शराब के साथ गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed