फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The employee making video of electricity theft was slapped, the lineman was strangled

बिजली चोरी की वीडियो बना रहे कर्मचारी को मारा थप्पड़, लाइनमैन का परने से घोंटा गला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The employee making video of electricity theft was slapped, the lineman was strangled
यमुनानगर। सदर जगाधरी के गांव काठवाला में सीढ़ी लगाकर पोल से बिजली चोरी करने की वीडियो बना रहे कर्मचारी को आरोपी ने थप्पड़ जड़ दिया। उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। बीच बचाव करने आए लाइनमैन और एएलएम के साथ भी आरोपी ने अपने भाई को साथ मिलकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने परने से लाइनमैन का गला घोटकर जान से मारने की प्रयास किया। अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपियों ने बिजली कर्मचारियों को छोड़ा। इसकी शिकायत एसडीओ ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम सिटी सब डिवीजन जगाधरी के एसडीओ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि 17 जून को बिजली निगम के लाइनमैन राजेश, एएलएम प्रिंस और ठेके पर लगे कर्मचारी अजय गांव काठवाला में गीता देवी के घर मीटर लगाने गए थे। मीटर लगाने के बाद देर शाम करीब पौने आठ बजे वापस आ रहे थे। काठवाला गांव में रास्ते में उन्होंने देखा कि गांव का ही अजय कुमार पोल पर सीढ़ी लगाकर बिजली चोरी कर रहा है। लाइनमैन राजेश ने कर्मचारी अजय को इसकी मोबाइल में वीडियो बनाने को कहा। जैसे ही अजय बिजली चोरी की वीडियो बनाने लगा तो आरोपी अजय कुमार सीढ़ी से नीचे उतर आया। उसने कर्मचारी अजय को थप्पड़ मारा और उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर दे मारा। इससे मोबाइल टूट कर सड़क किनारे नाला में चली गई। लाइनमैन राजेश और एएलएम प्रिंस ने जब बीच बचाव किया तो आरोपी अजय कुमार और उसका भाई शंटी ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लाइनमैन राजेश के गले में पड़े परले से गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। आसपास के गांव वालों ने उन्हें उन्हें बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसकी सूचना बिजली कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें दी। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई, उनकी जान जोखिम में डाली। इसकी शिकायत एसडीओ सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed