{"_id":"6956c814c6845498560ce4f9","slug":"the-election-campaign-for-the-punjab-and-haryana-bar-council-is-intensifying-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149186-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी तेज
Fri, 02 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिशन कार्यालय। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बार काउंसिल का चुनाव संभावित है। इस चुनाव में करीब 300 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उम्मीदवार यमुनानगर-जगाधरी जिला बार एसोसिएशन से जुड़े 1600 वकीलों का समर्थन हासिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। उम्मीदवार व्यक्तिगत संपर्क के साथ-साथ बैठकों के माध्यम से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। हालांकि जिला बार एसोसिएशन का अभी कोई चुनाव नहीं, लेकिन बार काउंसिल का चुनाव होने के चलते यहां के जिला बार परिसर में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है।
काउंसिल के अलग-अलग उम्मीदवार वकीलों से संवाद कर अपने एजेंडे और प्राथमिकताओं को सामने रख रहे हैं। वकीलों के हित, पेशे की समस्याएं, सुविधाओं का विस्तार और पारदर्शी कार्यप्रणाली जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। बार काउंसिल के चुनाव संपन्न होने के बाद चुने गए सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद यमुनानगर-जगाधरी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जिला बार के चुनाव मार्च या अप्रैल माह में कराए जा सकते हैं। हालांकि जिला बार के चुनाव में अभी समय है, लेकिन इससे जुड़े कई वकील अभी से तैयारी में जुट गए हैं। संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ संपर्क बढ़ा रहे हैं और संगठनात्मक रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।
प्रदेश के बाद जिले में होगा चुनाव : अध्यक्ष
बार काउंसिल के चुनाव को जिले के वकील समुदाय के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके परिणामों का सीधा असर जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों और वकीलों के नेतृत्व पर पड़ेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है। उधर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत चौहान का कहना है अभी बार काउंसिल का चुनाव होना है। उसके बाद जिला बार का। काउंसिल की कमेटी बनने के बाद ही जिला बार चुनाव की भी घोषणा हो जाएगी।