फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dust from overloaded dump trucks has increased the risk of accidents

Yamuna Nagar News: ओवरलोड डंपरों की धूल से हादसे का खतरा बढ़ा

Mon, 05 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The dust from overloaded dump trucks has increased the risk of accidents
एसडीएम कार्यालय के सामने स्टेट हाईवे पड़ी मिट्टी से निकलते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों का आवागमन लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। डंपरों से सड़क पर गिर रही मिट्टी और वाहनों के गुजरने से उड़ते धूल के गुबार ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मुख्य सड़कों पर धूल से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे में कपालमोचन रोड, छोटा बस अड्डा, छछरौली मोड़, शिव चौक के अलावा मिनी सचिवालय जिसमें एसडीएम व डीएसपी बैठते हैं उसके सामने भी सड़क पर मिट्टी ही मिट्टी पड़ी है। लोगों का कहना है क पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उड़ती धूल आंखों में पड़ने से सामने का दृश्य स्पष्ट नहीं दिखाई देता, जिससे किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार दोपहिया चालक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे फिसलने या अन्य वाहनों से टकराने की आशंका बढ़ जाती है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड डंपर तेज गति से गुजरते हैं और चालक ब्रेकर पर भी रफ्तार कम नहीं करते।
विज्ञापन

इसके कारण डंपरों में भरी मिट्टी सड़क पर गिर जाती है। बाद में उसी मिट्टी पर से जब वाहन गुजरते हैं तो वही मिट्टी पाउडर की तरह हो जाती है। स्थिति यह है कि शिव चौक से चौराही मार्ग तक खाली डंपर भी तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल की समस्या का असर केवल यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बुजुर्गों, बच्चों और सांस के रोगियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के बाहर रखा सामान धूल से खराब हो रहा है। वहीं घरों में खिड़की-दरवाजे बंद रखने के बावजूद धूल अंदर तक पहुंच रही है। लोगों का कहना है कि नियमों के बावजूद डंपरों को बिना ढके चलाया जा रहा है। तीन दिन पहले संधाय गांव में लोगों ने डंपरों को रोक कर जाम लगा दिया था।

चालकों पर कार्रवाई की जा रही : एसएचओ

थाना व्यासपुर के एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि कई डंपर चालकों के चालान किए गए। अब फिर से चालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जो डंपरों को ढक कर नहीं चलेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed