फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver was beaten with sticks after accusing him of being removed from the job.

Yamuna Nagar News: नौकरी से हटवाने का आरोप लगाकर चालक को डंडों से पीटा

Thu, 01 Jun 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
The driver was beaten with sticks after accusing him of being removed from the job.
यमुनानगर। क्षेत्र के गांव टोडरपुर में एक युवक ने नौकरी से हटवाने का आरोप लगाकर पिता और साथियों के साथ मिलकर टोडरपुर निवासी महमूद को डंडों व बिंडो से पीटकर बेहोश कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे बचाने आई उसकी पत्नी और भाई से भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस शिकायत पर छह लोगों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



टोडरपुर निवासी नसरीन ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति महमूद ड्राइवरी करता है। उन्होंने गांव के मनताज को किसी गाड़ी पर हेल्पर लगवाया था। वह नशेड़ी किस्म का लड़का है। इसलिए उसके मालिक ने उसे नौकरी से हटा दिया। मनताज व उसके पिता मीर हसन ने उसके पति पर नौकरी से हटवाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर आरोपी मनताज व उसका पिता मीर हसन उसके पति से रंजिश रखते है। सोमवार को उसका पति गाड़ी धुलवाने नागल स्थित एक वाशिंग सेंटर पर गया था। जहां पर आरोपी मनताज के साथ मुस्ताक व नरेश ने उसके पति से मारपीट की। किसी तरह आरोपियों से बचकर उसका पति घर पहुंचा। जब उसका पति घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था तो मुस्ताक, इसताक, मनताज, इरफान, रिजवान व मीर हसन डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर जब वह और उसका जेठ रियासत मोहम्मद को छुड़ाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट और अभद्रता की। सिर में डंडा लगने से उसका पति बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पति की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में मीर हसन, मुसताक, इसताक, मनताज, इरफान व रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed