फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver of the trolley who crushed two friends arrested, a case registered against the unknown people who set the trolley on fire

दो दोस्तों को कुचलने वाले ट्राले का चालक गिरफ्तार, ट्रॉले में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The driver of the trolley who crushed two friends arrested, a case registered against the unknown people who set the trolley on fire
साढौरा। बराड़ा रोड पर गांव सरावां निवासी दो दोस्तों को कुचलने के आरोप में साढौरा पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, दोनों दोस्तों को कुचलने वाले ट्राले को आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। आग के कारण 20 टायरों वाले इस ट्राले के पिछले आठ टायर ही सलामत बचे थे, जबकि अगले 12 टायरों सहित ट्राले का अगला हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। अब ट्राला मालिक करनाल के सेक्टर चार निवासी जवाहर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध ट्राले को आग लगाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जवाहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अक्तूबर को उसके ट्राले का चालक सद्दाम ट्राले में रेत लादकर साढौरा से शाहाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सरावां में ट्राले के कारण हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बेकाबू भीड़ ने ट्राले को आग के हवाले कर दिया। जवाहर सिंह के अनुसार ट्राले को आग लगाने वालों के चेहरे मौके पर बनाए गए वीडियो में पहचाने जा सकते हैं। जवाहर सिंह ने ट्राले को आग लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जवाहर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये था मामला
मंगलवार सुबह बराड़ा मार्ग पर सरावां टी प्वाइंट पर रेत से भरे ट्राले ने बाइक सवार सरावां निवासी 22 वर्षीय सचिन व 19 वर्षीय कमलजीत को कुचल दिया था। दर्दनाक हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक सचिन के चचेरे भाई परमजीत की मंगलवार को ही बरात रायपुररानी जानी थी। हादसे में हुई दो दोस्तों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्राले को आग के हवाले कर दिया था और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किनारे खड़े पेड़ काटकर मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने लगभग 16 घंटे तक मार्ग को जाम रखा था। सुबह आठ बजे लगाए गए जाम को देर रात एडीसी आयुष सिन्हा के आश्वासन पर खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हादसे के लिए जिम्मेदार ट्राले के चालक सहारनपुर के गांव तीतरो निवासी सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, ट्राले को जलाने के आरोप में भी अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
- धर्मपाल थाना प्रभारी, साढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed