फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver hit the dumper in front of the bike rider returning from the company, the person died due to collision

कंपनी से लौट रहे बाइक सवार के आगे चालक ने डंपर के मारे ब्रेक, टकराने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The driver hit the dumper in front of the bike rider returning from the company, the person died due to collision
यमुनानगर। साढौरा-बिलासपुर रोड पर गांव कुराली के नजदीक 14 टायरी डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्त कालाआंब कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मारवां कलां निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मुकेश कालाआंब कंपनी में दस साल से काम करता था। बुधवार की सुबह वह प्रतिदिन की तरह बाइक पर सवार होकर अपने काम पर गया था। शाम को वह कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहा था। साढौरा बिलासपुर रोड पर जब वह गांव कुराली के नजदीक पहुंचा तो पीछे से 14 टायरी डंपर ने उसकी बाइक में कट मार दिया और आरोपी चालक ने एकदम डंपर के ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई मुकेश बाइक समेत डंपर से टकरा गया। टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed