फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver embezzled 18.50 lakh rupees by faking a car accident

Yamuna Nagar News: चालक ने कार दुर्घटना बता हड़पे 18.50 लाख

Sat, 06 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The driver embezzled 18.50 lakh rupees by faking a car accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक व्यक्ति ने अपने चालक को 18.50 लाख रुपये की राशि देकर भेजा। चालक ने कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होने की बात बताकर राशि गायब होने की बात कही। इस पर मालिक ने आरोपी चालक के खिलाफ थाना फर्कपुर में शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ तफ्तीश आरंभ कर दी।
शिकायत में कुरुक्षेत्र के सेक्टर- 9 की लोटस ग्रीन सिटी निवासी सुशीत कुमार ने बताया कि उसके पास गांव मधाना निवासी कृष्ण कुमार उसके पास चालक है। 30 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे उसे यमुनानगर अपने दोस्त रोहित कुमार को देने के लिए 18.50 लाख रुपये देकर भेजा। यहां तक सारी राशि उसके सामने ही गिनवाई भी गई। इस राशि के अलावा 25000 रुपये उसने अपनी जेब में रख लिए थे।
विज्ञापन

यहां तक अपने दोस्त रोहित की लोकेशन भी भेजी थी, ताकि चालक सही पते पर पहुंच जाए। लेकिन आरोपी चालक ने योजना बंद तरीके से कार को जोड़ी वाले गुरुद्वारे के पास पेड़ में टक्कर मार दुर्घटना को दिखा दिया। इसके बाद उनके पास डायल 112 की पुलिस ने उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दी और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचने के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आकर पता चला आरोपी चालक सारी पेमेंट को गायब कर चुका था। थाना फर्कपुर के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में तफ्तीश चल रही है। राशि कहां गायब की इसके बारे में पता लगाया जाएगा। आरोपी चालक के पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed